पॉलिटिक्स

‘भाजपा के मिशन रिपीट को मिशन डिफीट में बदलेगी कांग्रेस की एकजुटता’

बीरबल शर्मा। नई नियुक्तियां होने के बाद कांग्रेस समन्वय समिति के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजनों में प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से उत्साह है, जिसको लेकर अब हम चुनाव मैदान में उतरेंगे और भाजपा को सत्ता से बाहर करेंगे। भाजपा का मिशन रिपीट अब कांग्रेस की एकजुटता से मिशन डिफीट में तबदील हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार का चार साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। मंडी का मुख्यमंत्री होने के बावजूद धरातल पर विकास नजर नहीं आ रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सड़कों की दूर्दशा हुई है। चार साल तक सडक़ों की सुध नहीं ली , चुनाव नजदीक देख अब होश में आए हैं और सड़कों में टयारिंग की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि खस्ताहाल सडक़ों की जो टायरिंग की गई है वो घटिया है।

कौल सिंह ने कहा कि बीते साल मंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए मंडी शहर के आसपास की सड़कों की टायरिंग करवाई गई थी। मगर वो उखड़ गई अब दोबारा उखड़ी हुई सड़कों पर टायरिंग हो रही है। यहां तक कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में भी घटिया टायरिंग हुई है। बीते चार साल में भाजपा सरकार ने क्या विकास किया वो बताए। केवल मात्र विधायक प्राथिमिकता में डाली गई योजनाओं के पुराने कार्यों के उदघाटन ही करवाए गए। अब भाजपा सरकार का जाना तय है।

मिली जिम्मेदारी पर बोले पूर्व मंत्री

कांग्रेस समन्वय समिति अध्यक्ष के नाते मिली जिम्मेदारी के विषय में कौल सिंह ने कहा कि मेरी कोशिश होगी कि लोगों को एकजुटकर चुनाव में जाएं। आने वाले चुनाव में महंगाई प्रमुख मुद्दा रहेगा। भाजपा वाले चार सौ का सिंलेंडर होने पर सड़को पर उतर आते थे। मगर अब तो रसोई गैस सिलेंडर एक हजार रूपए से अधिक का हो गया है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कौल सिंह ने कहा कि करोड़ों रूपए की सीवरेज और जीआईसी पाईपों की खरीद की गई है। इसमें घटिया किस्म की पाइपों की आपूर्ति हुई है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही इस मामले की छानबीन की जाएगी। मंडी जिला में सिराज और धर्मपुर को छोड़ कर विकास के मामले में भेदभाव हो रहा है। जेओए परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच हाई कोर्ट के जज से करवाई जाए। इस मामले में किसका हाथ है इसकी जांच होनी चाहिए।

‘कर्मचारी विरोधी है जयराम सरकार’

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्च पर विफल रही है> भाजपा सरककार ने हर वर्ग को निराश किया है। कर्मचारी आंदोलन पर हैं तो इतिहास में पहली बार पुलिस ने मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया । एचआरटीसी के कर्मचारी हड़ताल पर हैं, उन्हें वेतन और पेंशन नहीं मिल रही है। चार साल में एक भी नई बस सरकार द्वारा नहीं खरीदी गई। जबकि अधिकारियों और मंत्रियों के लिए महंगी नई गाड़िया खरीदी गई।

AAP पर बोले कौल सिंह ठाकुर

वहीं पर आम आदमी पार्टी के बारे में कौल सिंह ने कहा कि आप का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। केवल मात्र यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली , पंजाब से लोगों को लाकर हिमाचल में केजरीवाल की रैलियां की जा रही है।

Manish Koul

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

8 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

8 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

9 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

9 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

11 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

12 hours ago