Categories: हिमाचल

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर दौड़ी पारदर्शी कोच, पांच घंटे के सफर का किराया 630 रुपए

<p>विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर आज से पारदर्शी कोच (विस्टाडोम) दौड़ती नज़र आएगी। भारतीय रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के शुभ मौके पर होली-डे स्पेशल विस्टाडोम ट्वाय ट्रेन को चलाने की मंजूरी दी है। जो आज से इस ट्रैक पर दौड़नी शुरू हो गई है। विस्टाडोम ट्रेन में सात डिब्बे हैं। जिसमें 90 यात्रियों के बैठने की जगह है। जिसके एक डिब्बे में 15 लोगों के बैठने की क्षमता है। फ़िलहाल भारतीय रेलवे ने इसे 24 दिसंबर 2020 तक चलाने की अनुमति प्रदान की है।</p>

<p>शिमला रेलवे स्टेशन अधीक्षक प्रिंस सेठी ने बताया कि ये पारदर्शी विस्टाडोम ट्रेन कालका से हर रोज सुबह 7 बजे चला करेगी व पांच घंटे बाद 12 बजे शिमला पहुंचेगी। जबकि शिमला से इसके चलने का समय दोपहर बाद 3 बजकर 50 होगा। इसमें प्रति व्यक्ति किराया 6 सौ 30 रुपए है। भारतीय रेलवे ने एक साल के लिए इसको चलाने की मंजूरी प्रदान की है। यदि विस्टाडोम ट्रेन का परिणाम अच्छा रहा तो इसको चालू रखा जाएगा। इसके ऊपर व दोनों तरफ शीशे लगें है व घूमने वाली सीट है। जिससे इस धरोहर हो करीब से निहारा जा सकता है।</p>

<p>उधर विस्टाडोम के इस सफ़र में पहली बार गवाह बने पर्यटकों ने भी इस ट्रेन की सराहना की ओर कहा कि ये पारदर्शी कोच पूरी तरह से आरामदायक है। चारों तरफ लगे शीशों से क़ुदरत को निहारा जा सकता है। चेयर भी घूमने वाली है। हां थोड़ा किराया जरूर ज़्यादा है लेकिन इसके आरामदायक सफ़र के आगे ठीक है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

56 mins ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

6 hours ago