Follow Us:

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कुल्लू वासियों को दी नववर्ष 2020 की बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

वन, परिवहन और युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कुल्लू वासियों को नया साल 2020 की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों के सुखद भविष्य की कामना की है। अपने बधाई संदेश में गोविंद ठाकुर ने कहा कि समूचे प्रदेश के साथ-साथ कुल्लू जिला भी विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल कर रहा है। इसके लिए उन्होंने जिला के लोगों के सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बीते साल मनाली विधानसभा क्षेत्र के अनेक इलाकों में विकास कार्यों की जो शुरूआत की गई है, नये साल में इन्हें पूरा करने के पुरजोर प्रयास किए जाएंगे।
   
उन्होंने जिला और मनाली उपमंडल के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को भी नये साल की बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि अधिकारी-कर्मचारी नये साल में नई ऊर्जा के साथ विकास और जन कल्याण के कार्यों का निष्पादन कर प्रदेश सरकार के प्रयासों को मूर्तरूप देते हुए क्षेत्र के लोगों को लाभांवित करने की दिशा में मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे।

उधर, गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को फोन के माध्यम से नए साल की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि प्रदेश युवा, ऊर्जावान, योग्य और सशक्त नेतृत्व में बीते दो सालों की तरह भविष्य में भी विकास की नई उंचाईयों को हासिल कर देश का एक आदर्श राज्य बनेगा।