हिमाचल

परिवहन मंत्री ने लगाया नाका, अवैध रूप से हिमाचल पहुंचे वाहनों पर की कार्रवाई

डेस्क।

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने हिमाचल में अवैध रूप और बिना टैक्स के प्रवेश कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की है। परिवहन मंत्री ने शुक्रवार देर रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के साथ लगते भ्यूली पुल पर नाका लगाकर बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली 100 से अधिक गाड़ियों को चेकिंग के लिए रोका था।

मंत्री ने चेकिंग के दौरा बिना टैक्स हिमाचल में प्रवेश करने वाली करीब 30 गाड़ियों के चालान भी काटे । जबकि दो वाहनों के 25-25 हजार रुपये से अधिक के चालान भी काटे गए। वहीं, एक वॉल्वो बस को भी जब्त किया गया है। हालांकि बस में बैठी सवारियों को HRTC बस के जरिए आगे भेजा गया।

बता दें कि परिवहन मंत्री आधिकारिक कार्यक्रम को लेकर मंडी पहुंचे थे। परिवहन मंत्री ने बताया कि लंबे समय से ये शिकायत मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से वाहन अवैध रूप और बिना टैक्स के हिमाचल में प्रवेश कर रहे हैं। इसी को लेकर एक्शन लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी समय-समय पर इसी तहर नाके लगाकर अवैध रूप से हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

12 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

27 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

39 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

51 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago