Follow Us:

19 फरवरी को जंतर-मंतर में धरना प्रदर्शन करेंगे परिवहन कर्मी, हिमाचल से जाएंगे 1 हजार परिवहन कर्मी

पी. चंद, शिमला |

देश भर के परिवहन मजदूर 19 फ़रवरी को जंतर मंतर में जुटेंगे। यहां ये मजदूर अपनी मांगों के लेकर केन्द्र सरकार के ख़िलाफ़ हल्ला बोलेंगे। इस देश व्यापी धरने में देश भर के 25 हज़ार परिवहन कर्मी जुटेंगे। हिमाचल से भी 1000 परिवहन मज़दूर महासंघ के कर्मी दिल्ली जाएंगे।

भारतीय परिवहन मज़दूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री सुभाष वर्मा ने बताया की उनकी मांग निगम के कर्मियों को सरकारी कर्मी घोषित करवाना, आउटसोर्स और अनुबंध की नियुक्तियों की जगह नियमित नियुक्तियां की जाएं, राष्ट्रीय परिवहन नीति लागू करवाने और संसोधित मोटर व्हीकल एक्ट के जुर्माने की राशि को कम करना है।