Follow Us:

शिमला में बर्फ़बारी से गिरने लगे पेड़, सहमे लोग

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल में पछले दो दिनों से मौसम ने करवट बदली हुई है। प्रदेश में दो दिन से बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। पहले ही बर्फ़बारी से परेशान शिमला के लोगों के लिए पेड़ भी दिक्कतें पैदा करने लगे हैं। बीती शाम पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब फिर से शिमला-103 तुनलव के पास पेड़ गिर गया है। जिसने राहगीरों का भी रास्ता रोक लिया है। पेड़ गिरने से लोग काफी सहम गए हैं।