हिमाचल

डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कोटी-कोटी नमन: RS बाली

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का आज महापरिनिर्वाण दिवस है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की विधानसभा नगरोटा बगवां क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव आरएस बाली ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर पोस्ट किया है कि भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कोटी-कोटी नमन.

 

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर लोकतांत्रिक भारत के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं जो एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे.उनका जन्म 14 अप्रैल, 1891 को तत्कालीन मध्य भारत प्रांत (अब मध्य प्रदेश) के महु नगर छावनी में हुआ था. बेहद गरीब परिवार में जन्मे अंबेडकर ने संविधान के पहले मसौदे को तैयार करने में अहम योगदान दिया था.

उन्होंने अछूतों के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ और निचली जातियों के उत्थान के लिए काफी संघर्ष किया था. उन्हें अपने काम के लिए मरणोपरांत 1990 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. उनका 6 दिसंबर, 1956 को निधन हो गया था. जिसे परिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है.

Kritika

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

26 mins ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

29 mins ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

34 mins ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

43 mins ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

46 mins ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

4 hours ago