Categories: हिमाचल

लाहौल से मनाली के लिए वाहनों की आवाजाही बंद

<p>पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रे में फंसे वाहनों को निकाले जाने के बाद लाहौल और स्पीति जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही को लेकर अहम फैसला लिया है। जिला प्रशासन ने लाहौल से मनाली के वाहनों की आवाजाही रोक दी है। ये फैसला रोहतांग और उपरी हिस्से में बर्फ पढ़ने और ठंड की वजह से बर्फ जमने के कारण लिया है। बता दें कि उपरी रोहतांग और कोकसर में पारा -10 से भी नीचे लुढ़क गया है।</p>

<p>ऐसे में बर्फ जमने से वाहनों की फिसलन बढ़ने लगी है। किसी प्रकार की कोई घटना ना हो इसलिए ही प्रशासन ने लाहौल से मनाली के लिए वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। शनिवार को भी वाहन कोकसर के पास वाहनों की लाइन लगी पर उन्हें मनाली की तरफ रवाना नहीं किया गया।</p>

<p>इसके चलते ही जिला लाहौल स्पीति प्रशासन ने ये फैसला लिया है। अब लाहौल घाटी से रोहतांग दर्रा होकर मनाली के लिए वाहन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच ही जा पाएंगे। इसके बाद और पहले कोई भी वाहन रोहतांग दर्र को पार नहीं कर पाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago