Follow Us:

लैंड स्लाइडिंग होने से पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत, सात घायल

desk |

ऊना जिले के अम्ब के मेडी में चल रहे होला मोहल्ला में सोमवार को होली पर्व के दिन लैंड स्लाइडिंग होने से पंजाब के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से तीन को ऊना अस्पताल रेफर कर दिया है।

की पहचान बिला पुत्र केवल सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब और बलवीर चंद पुत्र वतना राम निवासी फरीदपुर जिला जालंधर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक होली के दिन सोमवार सुबह करीब 5 बजे चरण गंगा में श्रद्धालु पवित्र झरने में नहा रहे थे कि इसी दौरान अचानक पहाड़ से चार-पांच बड़े-बडे़ पत्थर आ गिरे। पहाड़ से पत्थर गिरते देख श्रद्धालुओं में भगदड़ भी मच गई। हादसे में चरण गंगा में स्नान कर रहे 9 श्रद्धालु जख्मी हो गए।
सभी लोग घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जिसमें से दो श्रद्धालुओं की मौत होगी। एएसपी संजीव भाटिया ने हादसे की पुष्टि की है।