मणिमहेश यात्रा से लौट रहे कांगड़ा के जसूर निवासी दो लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को रावी के बीच गिरी कार से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। शवों को मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए भेज दिया गया। भरमौर -पठानकोट हाईवे पर गहरा के समीप सिन्धुवा नामक स्थान एक कार अनियंत्रित हो रावी नदी में जा गिरी।
गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस टीम को दी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने रावी नदी में उतरकर वाहन में फंसे दोनों शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचा। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…