Follow Us:

अरुणाचल में हिमाचल के दो जवान शहीद, कांगड़ा के राकेश भी देश के लिए कुर्बान

डेस्क |

अरुणाचल प्रदेश में रविवार को बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 7 जवान शहीद हो गए हैं। इनमें से दो जवान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। बिलासपुर घुमारवीं के सेउ गांव का 22 वर्षीय अंकेश भारद्वाज के बाद कांगड़ा जिला के बैजनाथ उपमंडल के 26 वर्षीय जवान राकेश सिंह ने भी देश के लिए अपनी शहादत दे दी है। राकेश बैजनाथ उपमंडल की कंदराल पंचायत महेशगढ़ का रहने वाला है। राकेश की शहादत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

राकेश करीब 7 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। राकेश क राकेश सिंह का कुछ समय पहले ही अंजली देवी से विवाह हुआ था औप उनका छह माह का बच्‍चा भी है। छह माह की उम्र में ही मासूम के सिर से पिता का साया उठ गया है। राकेश के पिता जिगरी राम भी सेना से रिटार्यड हैं। बताया जा रहा है कि राकेश 4 महीने पहले छुट्टी पर घर आया था।