Categories: हिमाचल

शिमला में ‘या अली या हुसैन’ कह कर बहाया खून , दर्जन भर लोग हुए जख्मीं

मुहर्रम के मौके पर शिमला में शुक्रवार को शिया समुदाय ने मातमे हुसैन की याद में जुलूस निकाला। हुसैन की याद में शिया समुदाय द्वारा कृष्णानगर इमामबाड़े  से बेरियर कब्रिस्तान तक ताजिया निकला और लोगों ने या अली या हुसैन कह कर जंजीरों से खून बहा कर हुसैन की शहादत को याद किया गया। समुदाय के लोगों ने जंजीरों और ब्लेड से अपनी छाती और सर पर वार करते रहे जिसमें दर्जनों युवा खून से लतपथ हो गए। वहीं, कई लोग इसमें जख्मी भी हो गए। जख्मी लोगो के उपचार के लिए डॉक्टर की टीम भी साथ थी। ताजिया  कृष्णानगर इमामबाड़े से बेरियर कब्रिस्तान  तक ले जाया गया।

लद्दाख से शिमला आए फिरोज एहमद का कहना है कि आपसी भाईचारे के लिए यह जलूस निकला जाता है  और हुसैन ने सभी को मिलजुल कर रहने का सन्देश दिया है और आज के दिन हुसैन ने  कर्बला में शहादत दी  थी जिसे बड़े ग़मगीन रूप से हर साल मनाया जाता है।  उन्होंने कहा कि शिया समुदाय में मुहरम के दस रोजे रखे जाते हैं और अतिम मुहर्र्म पर जलूस निकला जाता है। हुसैन को उनके विरोधियों ने कर्बला में मारा था ..हुसैन हजरत मुहमद के नवासे थे और आज के दिन इमाम हुसैन ने  कर्बला में शहादत दी थी जिसे बड़े ग़मगीन रूप में हर साल मनाया जाता है आज के दिन हुसैन की कुर्बानियों को याद किया जाता है।

फिरोज ने कहा कि इसी दिन 1430 साल पहले करबला के मैदान में हुई शहादत का मातम आज भी मुस्लिम समुदाय के लोग गम से मनाते हैं। इस दिन रसूल के नवा से ‘इमाम हुसैन अलै ही स्लाम’ के परिवार सहित यजीद नामक दुराचारी, हिंसा के खिलाफ जंग की शहादत का मातम आज भी मनाया जाता है। इसमें इमाम हुसैन के परिवार सहित 72 लोगों में छह महीने का बच्चा ‘अलीअसगर अलै ही स्लाम’ तक को यजीद ने करबला के मैदान में भूख प्यास दस मुहर्रम को शहीद कर दिया गया।

इसी के शोक व गम में आज भी मातमे हुसैन मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दौरान छोटे से बड़े शिया समुदाय के लोग खून बहाने से जरा भी नहीं कतराते। उन्होंने बताया कि इस दिन लोगों को अपने शरीर में कष्ट देने में दर्द नहीं होता। शिया समुदाय के लोग इसे चमत्कार मानते हैं। जुलूस ताबूत खाना में ले जाकर समाप्त किया गया। इस दौरान प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।

Samachar First

Recent Posts

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

7 mins ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

35 mins ago

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन फिर मुखर, न हम झुके न डरे और न बिके हैं

डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी…

49 mins ago

एचआरटीसी बस से टकराई बाइक, 24 साल के युवक की मौत

Shimla: शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र दीदोघाटी में सड़क हादसे में 24 साल के…

1 hour ago

सीबीआई अफसर बनकर शातिरों ने रिटायर्ड एचएएस से एंठे 73 लाख, डिजिटल अरेस्‍ट रखा, जाने पूरा मामला

Shimla: साइब क्राइम की तमाम अवेरनेस के बीच पढ़े लिखे लोग भी शातिरों का…

2 hours ago

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

5 hours ago