Categories: हिमाचल

हिमाचल में यूके वेरिएंट व डबल म्यूटेंट वायरस ने बढ़ाई चिंता, यूके वेरिएंट के 40 और डबल म्यूटेंट के 16 मामले

<p>यूके वेरियंट व डबल म्यूटेंट ने प्रदेश की चिंताएं बढ़ा दी है। हिमाचल से जीनोमिक सिक्वेंसिंग के तहत 876 सैंपल भेजे थे। जिनमें से 146 सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। इन 146 परिणामों में से 64 में किसी भी प्रकार का म्यूटेशन नहीं पाया गया है। 25 सैंपलों में कुछ म्यूटेशन देखे गए हैं। 40 सैंपलों में यूके वेरियंट पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि 16 सैंपलों में दोहरा म्यूटेशन पाया गया है। वहीं, एक सैंपल को एनसीडीसी द्वारा खारिज कर दिया गया है।&nbsp;</p>

<p>देश में वायरल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए देशभर में दस क्षेत्रीय जीनोम सिक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं के साथ भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम का गठन किया गया है। गत एक वर्ष में कोविड-19 वायरस में म्यूटेशन हुआ है और इन प्रयोगशालाओं को वायरस के प्रकारों के अध्ययन के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों के लिए चिन्हित किया गया है।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल नेशन हेल्थ मिशन निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि देश में वायरल जीनोम सिक्वैंसिंग के लिए देश भर में 10 क्षेत्रीय जीनोम सिक्वैंसिंग प्रयोगशालाओं (आरजीएसएल) के साथ भारतीय सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (आईएनएसएसीओजी) का गठन किया गया है। गत एक वर्ष में कोविड-19 वायरस में म्यूटेशन हुआ है और इन प्रयोगशालाओं को वायरस के प्रकारों के अध्ययन के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों के लिए चिन्हित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के लिए एनसीडीसी दिल्ली को आरजीएसएल के रूप में चिन्हित किया गया है।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जीनोमिक सिक्वैंसिंग के उद्देश्य से दो प्रकार की निगरानी की जा रही है, जिसमें एक होल जीनोमिक सिक्वैंसिंग (डब्ल्यूजीएस) निगरानी है, जिसमें नामित प्रयोगशालाओं को डब्ल्यूजीएस के लिए एनसीडीसी दिल्ली को सैंपल भेजने के निर्देश दिए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

6 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

6 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

6 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

6 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

6 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

22 hours ago