हिमाचल

HRTC कर्मियों का सरकार को अल्टीमेटम, कहा- जल्द मांगे न मानी तो करेंगे महाधरना

एचआरटीसी कर्मचारी छठे वेतन आयोग की मांग और अन्य मांगो को लेकर लगातार लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में कर्मियों ने आज शिमला में गेट मीटिंग की और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिवहन मजदूर महासंघ ने सरकार को 21 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर उनकी मांगें नही मानी गई तो शिमला में महाधरना किया जाएगा।

परिवहन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री सुभाष वर्मा ने बताया कि सभी विभागों को 6 वें वेतन आयोग का लाभ मिलना शुरू हो गया है लेकिन एचआरटीसी कर्मी अभी भी इससे वंचित है। चालकों-परिचालकों का 28 महीने का रात्रि भत्ता जारी किया जाए। परिचालकों को 3200 ग्रेड पे जारी किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगूलर किया जाए।

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की बसें काफी खस्ताहाल में चलाई जा रही है। जिससे जनता की जान खतरे में रहती हैं। उन्होंने एचआरटीसी के बेड़े में 100 नई बसों की शामिल करने की मांग की है। अगर सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो धरने के साथ कर्मी एक दिन की हड़ताल पर जाएंगे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

16 mins ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

33 mins ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

15 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

16 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

16 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

16 hours ago