Follow Us:

ऊना: बढ़ती गर्मी के चलते सभी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव

रविंद्र, ऊना |

जिला ऊना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। बढ़ती गर्मी के चलते ऊना के सभी स्कूल अब 28 मई, 2019 से लेकर 30 जून, 2019 तक सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक कार्य करेंगे। डीसी ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने इस बारे में जिला के सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं।

इस बारे एक आदेश जारी करते हुए उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिला में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की समय सारिणी में यह बदलाव किया गया है।