<p>मैदानी राज्यों में लगातार गर्मी अपना प्रकोप बरपा रही है लेकिन अब धीरे धीरे पहाड़ भी तपने शुरू हो गए हैं। बुधवार हिमाचल प्रदेश में गर्मी के इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। प्रदेश के ऊना में सबसे जयादा 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आज भी प्रदेश में सुबह से काफी गर्मी महसूस हो रही है।</p>
<p>राजधानी शिमला में भी बीते रोज 28.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बीते दो रोज से प्रदेश में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि बीते दो रोज से प्रदेश में भारी गर्मी पड़ रही है जिसकी वजह से तापमान में भी बढौतरी दर्ज की गयी है।</p>
<p>मौसम केंद्र के निदेशक ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से 1 जून से मौसम में बदलाव होगा और 2 और 3 जून को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बिजली कडकने की चेतावनी भी जारी की गयी है।</p>
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…