Follow Us:

ऊनाः 10 साल के किशोर से कुकर्म, मामला दर्ज़

रविन्दर, ऊना |

ऊना के पुलिस थाना हरोली के पास एक गांव में 10 साल के किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया है। मामले को लेकर किशोर की माता ने पुलिस को शिकायत देते हुए 22 साल के युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक प्रवासी है, जबकि पीड़ित बिहार का रहने वाला है।

जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में किशोर की माता ने बताया कि शनिवार को बेटे के साथ एक प्रवासी मजदूर ने कुकर्म किया है। शिकायत में बताया गया कि प्रवासी मजदूर भी हरोली के ही एक गांव में रहता था। माता ने बताया कि बेटे ने पहले कुछ नहीं बताया लेकिन बाद में पूरी सच्चाई बताई। जिसके बाद बुधवार सुबह महिला ने बेटे के साथ हुई घिनौनी वारदात को लेकर पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत ही मौके का मुआयना किया, बल्कि आरोपी को गिरफ्तार किया। डीएसपी हरोली अनिल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किशोर का मेडिकल करवाया जा रहा हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।