Categories: हिमाचल

आजादी के 70 साल बाद भी सड़क सुविधा से महरूम है ये गांव, लोकसभा चुनाव में दबाएंगे NOTA!

ऊना जिले का पलगोट गांव आज़ादी के 70 बरस बाद भी सड़क सुविधा से वंचित हैं।  इस वजह से लोग काले पानी की सजा जैसा जीवन जीने को मजबूर है। बहरहाल, इससे नाराज़ ग्रामीणों ने इस बार के लोकसभा चुनाव में नोटा दबाने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने सड़क के लिए शासन-प्रशासन के हर द्वार पर दस्तक दी लेकिन उन्हें तरफ से निराशा ही हाथ लगी।

सड़क सुविधा से महरूम ऊना की ग्राम पंचायत चताड़ा का गांव पलगोट अब थक गया है। क्योंकि कई सरकारें आई-गई, लेकिन गांव को राजनेताओं से महज आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। यहां से मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए चारपाई का सहारा लेना पड़ता है। आवाजाही के लिए कोई पक्का रास्ता नहीं हुआ है। यहां से मुख्य मार्ग दो किमी दूर है। गांव जाने वाले इस रास्ते की हालत कुछ ऐसी है कि वहां पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है।

लोग मजबूरी में अपनी जान को हथेली में रखकर दोपहिया वाहन ले जाने को मजबूर हैं. बारिश होने पर उन्हें यह वाहन भी साथ लगते गांवो में खड़े करने पड़ते हैं।

नेताओं को सिखाएंगे सबक

ग्रामीणों का दावा है कि गांव को जाने वाले रास्ते को लेकर वह कई बार नेताओं व अधिकारियों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात से ज़्यादा नहीं निकला। अब यहां के लोगों का राजनेताओं से विश्वास सा ही उठ गया है। अब लोगों ने इस बार लोकसभा चुनाव में नोटा दबाकर राजनेताओं को सबक सिखाने की ठानी है।

वहीं, ऊना प्रशासन फिलहाल ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इंकार कर रहा है और शिकायत मिलने पर हर संभव सहयोग किये जाने का दावा भी कर रहा है। जबकि नोटा दबाये जाने के सवाल पर प्रशासन ने ग्रामीणों से बात किये जाने का भरोसा दिया है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago