Follow Us:

ऊनाः कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद SP ऑफिस सील

दिक्षा, ऊना |

जिला ऊना में एक कर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसपी ऑफिस सील कर दिया गया है। आगामी आदेशों तक एसपी ऑफिस बंद रहेगा और सिर्फ पुलिस कंट्रोल रूम में सुचारू ढंग से चलता रहेगा काम। एसपी ऑफिस में एक कर्मचारी करोना पॉजिटिव पाया गया। यह कर्मचारी शहर के ही वार्ड नंबर 8 का ही रहने वाला है। इस वार्ड को भी सील कर दिया गया। सुबह ही तहसीलदार विजय राय के नेतृत्व में मिनी सचिवालय में सेनेटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। सफाई कर्मी यहां पर डट गए और सेनेटाइजेशन के काम को पूरा किया।

पुलिस कर्मी की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वहीं, इसके तार कुठियाड़ी में आए कोरोना पॉजिटिव मरीज के साथ जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पिछले चार दिनों में जिला ऊना में 19 नए मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सा मच गया। देर रात 4 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए जिनमें यह जवान भी शामिल है। अब स्वास्थ्य विभाग यह भी पता लगा रहा है कि यह पुलिस कर्मी किन किन पुलिस कर्मियों और लोगों के सम्पर्क में आया है। उनकी भी एक लिस्ट तैयार की जा रही है।