Categories: हिमाचल

ऊना: 1 जुलाई से दौलतपुर चौक से चलेगी चंडीगढ़-अंबाला के लिए ट्रेन

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में दौलतपुर चौक से 1 जुलाई को चंडीगढ़-अंबाला के लिए ट्रेन शुरू होगी । यह जानकारी रेल बोर्ड की पीएससी कमेटी के सदस्य हरि ओम भनोट और जोनल सदस्य सुमित शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयास से ट्रेन नंबर 74991 और 74992 को दौलतपुर चौक से शुरू किया जा रहा है।

रेलवे बोर्ड की पीएससी कमेटी के सदस्य हरिओम भनोट  ने कहा कि 1 जुलाई को सुबह दौलपुर चौक रेलवे स्टेशन पर 5 बजे गगरेट हलके के विधायक राजेश ठाकुर और चिन्तपुरिणी के विधायक बलवीर चौधरी इस ट्रेन को हरी झंडी देंगे। जबकि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर वीडियो लाइव से सुबह इस शुभारंभ कार्यक्रम से जुड़कर अपनी शुभकामनाएं देंगे।

उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से दौलतपुर चौक से सुबह 5 बजकर 25 मिनट टे्रन नंबर 74992 चलेगी, जो चिंतपूर्णी मार्ग ऊना होते हुए अंबाला कैंट 11 बजकर 50 पर पहुंचेगी। जबकि ट्रेन नंबर 74991 दोपहर अढ़ाई बजे अंबाला कैंट से चलेगी। नंगल व अंब होते हुए रात साढ़े 8 बजे दौलतपुर चौक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अम्ब अन्दोरा से यह ट्रेन चल रही थी अब इसका विस्तार किया गया है।

50 रुपये में पहुंचेंगे अंबाला

हरिओम भनोट ने कहा कि दौलतपुरचौक से शुरू हो रही इस ट्रेन का किराया अंबाला तक ₹50 रहेगा, जबकि चंडीगढ़ तक ₹40 किराया यात्री का लगेगा। उन्होंने कहा कि सस्ते किराए में बेहतर रेल सुविधा यात्रियों को मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और विस्तार रेल नेटवर्क का केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सहयोग से होगा।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago