Follow Us:

हिमाचल की बेटी ‘स्माइली’ बनीं मिस नॉर्थ इंडिया

समाचार फर्स्ट |

ऊना की बेटी स्माइली ने दिल्ली में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस नार्थ इंडिया 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताब हासिल करके स्माइली ने ऊना ही नहीं, बल्कि हिमाचल का भी नाम रोशन किया है। यही नहीं, 22-27 जनवरी तक दिल्ली में हुई सौंदर्य प्रतियोगिता में स्माइली ने मिस नार्थ इंडिया के साथ-साथ फेस ऑफ़ हिमाचल और मिस नार्थ अर्थ का टाइटल भी हासिल किया है। खिताब जीतने के बाद मंगलवार को स्माइली ऊना पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत हुआ।

स्माइली ने कहा कि उनको फेसबुक के माध्यम से इस ऑडिशन के बारे में पता चला, जिससे उनका चयन इस प्रतियोगिता के लिए हुआ और उन्होंने ये खिताब हासिल किया। उनका अगला लक्ष्य मिस इंडिया और मिस वल्र्ड का ताज जीतना है। उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी फिल्ड में लड़कों से पीछे नहीं हैं। अपने पर विश्वास ही व्यक्ति की सबसे बड़ी जीत है।

स्माइली शिमला के नर्सिंग कॉलेज से शिक्षा ले रही हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों और कॉलेज के शिक्षकों को दिया है। उनके पिता रणवीर सिंह साऊदी अरब में क्रेन आप्रेटर हैं, जबकि उनक माता मीना ठाकुर ऊना में ब्यूटीशियन की दुकान करती हैं।  दिल्ली में ग्रुमिंग होने के बाद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।