हिमाचल

PM मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने KNH में बांटे फल और मास्क

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। PM के जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसको लेकर भाजपा द्वारा देशभर में कई सेवा और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी शिमला के केएनएच अस्पताल में जाकर मरीजों को फल और मास्क बांटे और उनका हाल जाना।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने प्रदेशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में जो प्रयास हुए हैं वो सराहनीय है। वहीं, अनुराग ठाकुर ने प्रदेश के स्वर्णिम जयंती वर्ष पर प्रदेश वासियों को बधाई दी और भविष्य के हिमाचल में सभी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

वंही, इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत एक सप्ताह तक सेवा के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि आज प्रदेश की स्वर्णिम जयंती समारोह के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगे और पीएम मोदी का भी आज के दिन जन्मदिन है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की देवी-देवताओं से कामना की।

Samachar First

Recent Posts

सत्ता में रहते पांच साल जयराम ने की हमीरपुर की अनदेखीः सीएम

हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायज़ादा ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू…

2 hours ago

पुलघराट चिट्टा कांड में मौत का शिकार हुए ऋषि के पिता ने लिखी चिट्ठी

पिछले महीने दो अप्रैल को मंडी शहर के पुलघराट में हुए चिट्टा कांड जिसमें पुलिस…

2 hours ago

बागी 6 विधायकों ने ‘अयोग्यता’ पर सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों ने उन्हें अयोग्य करार देने के हिमाचल…

2 hours ago

सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सीईओ

सी-विजिल ऐप की लोगों तक पहुंचाए जानकारी: सीईओ चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना…

3 hours ago

धर्मशाला में सीईओ ने की इलेक्शन क्विज ऐप की लाॅंचिग

धर्मशाला में सीईओ ने की इलेक्शन क्विज ऐप की लाॅंचिग मतदान-पीठासीन अधिकारियों की तैयारियों का…

3 hours ago

कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां हटाने से घर बैठने को मजबूर हुए चालक

कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां हटाने से घर बैठने को मजबूर हुए चालक, नगर निगम से…

3 hours ago