हिमाचल

3 दिवसीय हिमाचल दौरे पर आ रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, ये रहेगा शेड्यूल

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल कल से 3 दिवसीय हिमाचल दौरे पर रहने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कल हवाई मार्ग से दोपहर 12:45 पर अन्नाडेल पहुंचेंगे जहां से वह भोजन के लिए होटल पीटरहॉफ जाएंगे। दोपहर सवा दो बजे के करीब वे सेवा समर्पण अभियान के तहत जतोग टुटू में एक टीकाकरण केंद्र में जाएंगे जहां वे एक पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, दोपहर 3 बजे खलीनी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पीयूष गोयल होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

25 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 11 बजे होटल पीटरहॉफ आएंगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे, मुफ्त राशन के बैग वितरण करेंगे, वाणिज्य सपथ मनाएंगे और सभी जिलों के निर्यातकों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीटरहॉफ में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में होगा।

केंद्रीय मंत्री 26 सितंबर को अन्नाडेल से सिस्सू हेलीपैड लाहौल स्पीति हवाई मार्ग से जाएंगे, जहां प्रातः 9 बजे वह अटल टनल पहुंचगे। यहां सुबह 11 बजे के करीब हिमाचल के शिल्पकारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक पीयूष गोयल कुल्लू के अटल सदन में एक हथकरघा प्रदर्शनी में भाग लेंगे और शिल्पकारों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 बजे भुंतर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ लौट जाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

57 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

1 hour ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago