Follow Us:

3 दिन के दौरे पर हिमाचल पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

पी.चंद |

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री शुक्रवार को 3 दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंचे। दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब केंद्रीय मंत्री हवाई मार्ग से अन्नाडेल पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री राजीव सेहजल और भाजपा पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल यहां से लंच के लिए होटल पीटरहॉफ जाएंगे। दोपहर सवा दो बजे के करीब वे सेवा समर्पण अभियान के तहत जतोग टुटू में एक टीकाकरण केंद्र में जाएंगे जहां वे एक पौधारोपण और स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं, दोपहर 3 बजे खलीनी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत पीयूष गोयल होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

25 सितंबर को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 11 बजे होटल पीटरहॉफ आएंगे और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्यक्रम में इस योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे, मुफ्त राशन के बैग वितरण करेंगे, वाणिज्य सपथ मनाएंगे और सभी जिलों के निर्यातकों के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीटरहॉफ में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में होगा।

केंद्रीय मंत्री 26 सितंबर को अन्नाडेल से सिस्सू हेलीपैड लाहौल स्पीति हवाई मार्ग से जाएंगे, जहां प्रातः 9 बजे वह अटल टनल पहुंचगे। यहां सुबह 11 बजे के करीब हिमाचल के शिल्पकारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। दोपहर 12 से 2 बजे तक पीयूष गोयल कुल्लू के अटल सदन में एक हथकरघा प्रदर्शनी में भाग लेंगे और शिल्पकारों से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 3 बजे भुंतर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ लौट जाएंगे।