<p>जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तभी से विपक्षी दलों समेत छात्र संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन पर भगवाकरण के आरोप लगा रहे हैं। विश्वविद्यालय में हो रही भर्तियां भी पिछले कुछ समय में सवालों के घेरे में है। एनएसयूआई ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता कर विश्वविद्यालय को आरएसएस और एबीवीपी का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया है।</p>
<p>एनएसयूआई कैंपस प्रेसिडेंड परवीन मिन्हास ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय का भगवाकरण कर रहा है। विवी एबीवीपी और आरएसएस का अखाड़ा बन गया है। विश्वविद्यालय में बीएड की नोटिफिकेशन एबीवीपी के पेड पर निकाली जा रही है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि बीएड काउंसलिंग की नोटिफिकेशन एबीवीपी के वाटरमार्क वाले पेड पर साइट पर अपलोड किया गया जिसे बाद में बदल दिया गया। यह किन कारणों से हुआ है उसकी जांच की जानी चाहिए। एनएसयूआई कई बार इस तरह की कारगुजारियों के खिलाफ वीसी से भी शिकायत कर चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। एनएसयूआई ने इस पर जांच कर कार्यवाही की मांग की है।</p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…