➤ HPU ने दिसंबर परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी किया
➤ तकनीकी शिक्षा बोर्ड की पॉलिटेक्निक और D-Pharmacy परीक्षाएं 8 दिसंबर से
➤ HPU ने MA, MPED और MSc के परिणाम घोषित किए
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने दिसंबर 2025 परीक्षाओं का बड़ा शेड्यूल जारी कर दिया है। कंडक्ट ब्रांच के अनुसार PGDCA, MEd, MSc Data Science और Artificial Intelligence पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 12 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 से 5 बजे तक होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को नई डेटशीट के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है, जबकि संशोधित सूचना को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
PGDCA प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से 20 दिसंबर तक होंगी। इसमें Programming in C, Data & File Structure, System Analysis & Design, Operating System, OOPS in C++, Database Management System जैसे विषय शामिल हैं।
प्रदेशभर में 31 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शिमला, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, नाहन, पांवटा साहिब, रिकांगपिओ और रामपुर बुशहर शामिल हैं। MEd द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 13, 15, 16, 17, 18 और 20 दिसंबर को आयोजित होंगी। यह परीक्षाएं शिमला और धर्मशाला (खनियारा) केंद्रों में आयोजित की जाएंगी।
MSc Data Science और Artificial Intelligence की डेटशीट में संशोधन किया गया है। Probability & Statistics की परीक्षा, जो पहले 2 दिसंबर को थी, अब 13 दिसंबर को होगी।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बताया कि प्रदेशभर में 8 दिसंबर से पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग और D-Pharmacy की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए 28 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। कुल 9,600 विद्यार्थी विभिन्न श्रेणियों में शामिल होंगे।
बोर्ड ने सभी छात्रों के admit card जारी कर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। पासआउट री-अपीयर विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड डैशबोर्ड से डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि रेगुलर विद्यार्थी इसे अपने संस्थान से प्राप्त करेंगे।



