Categories: हिमाचल

भारत में अमेरिका के राजदूत ने राज्यपाल से की भेंट, सांस्कृतिक संबंधों और पर्यटन विकास पर की चर्चा

<p>भारत में अमेरिका के राजदूत केनेथ आई. जस्टर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की और राज्यपाल के साथ सांस्कृतिक सम्बन्धों और पर्यटन के विकास पर चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि 1998 में जब वह शहरी विकास मंत्री थे, तब उन्होंने पहली बार अमेरिका की यात्रा की थी और इसके पश्चात 2006 में अमेरिका आधिकारिक तौर पर गए थे। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध सदियों पुराने हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद और तेलंगाना के विद्यार्थी अमेरिका के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में बसे हुए हैं तथा फार्मा व सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने पर्यटन में सहयोग सुदृढ़ करने और अमेरिका में राज्य के छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र के लिए अधिक अवसर सृजित करने पर भी चर्चा की। उन्होंने अमेरिका के राजदूत को चीन के साथ हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों के सामरिक मुद्दों के अलावा पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में हुए विकास के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूर्ण रूप से सशक्त है।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल एक पर्यटन राज्य है और प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं। गत वर्ष राज्य में लगभग 1.71 करोड़ पर्यटक आए थे, जिनमें से 1.68 करोड़ भारतीय और 3.82 लाख विदेशी पर्यटक थे। वर्ष 2018 की अपेक्षा, 2019 में पर्यटकों की संख्या में 6.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। राज्यपाल ने कहा कि अगर दोनों देशों के सांस्कृतिक सम्बन्ध मजबूत बने रहेंगे तो विकास की प्रक्रिया भी निरन्तर चलती रहेगी।</p>

<p>वहीं, राजदूत ने भेंट के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनकी शिमला की पहली यात्रा है। राज्य का वातावरण बहुत सकारात्मक है और उन्होंने शिमला के आस पास के बागीचों का दौरा भी किया है। उन्होंने राज्यपाल को अमेरिका आने का निमन्त्रण भी दिया। उन्होंने परमपावन दलाईलामा के आतिथ्य के लिए हिमाचल का आभार व्यक्त किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

3 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

4 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

5 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

5 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

6 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

6 hours ago