हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव सुरजीत भरमौरी ने अपने क्षेत्र भरमौर की समस्याओं को लेकर डीसी चंबा को ज्ञापन सौंपा। दर्जनों युवाओं के साथ सुरजीत भरमौरी डीसी कार्यालय पहुंचे और अपने क्षेत्र के लिए कई मांगें की।
इन मांगों में प्रमुखता भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचाय किलोड़, दुर्गठी, अहल्मी समेत कई जगहों पर सालों से सड़क सुविधा नहीं है। सड़क सुविधा न होने से जनता चुनावों में बहिष्कार तक के लिए मजबूर है। अतिशीघ्र इन गांव को फकस कर सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए कार्यवाही अमल में लाई जाए।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत गाण में जीओ कंपनी के टावर निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किया जाए। इसके अलावा पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अस्थायी तौर पर ट्रांसफर 20 डॉक्टर जॉइन नहीं कर रहे हैं, जिसमें क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। अत: उन्हें शीघ्र चंबा अपनी सेवाएं देने के लिए सरकार आदेश करे। वहीं, डीसी ने उनकी समस्याओं पर गौर करने के आश्वासन दिया है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…