Categories: हिमाचल

नए साल से पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेगी पारदर्शी कोच

<p>नए साल में पठानकोट से जोगिंद्रनगर रेलवे लाइन पर भी पर्यटकों को पारदर्शी कोच (विस्टाडोम) की सुविधा मिलेगी। इससे पर्यटक रेल सफर के दौरान कांगड़ा घाटी के सौंदर्य को निहार सकेंगे। मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे रोलिंग स्टॉक्स सदस्य राजेश अग्रवाल ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने मारंडा से जोगिंद्रनगर तक रेल में सफर किया।</p>

<p>सफर से पूर्व राजेश अग्रवाल ने कहा कि कांगड़ा घाटी के महत्वपूर्ण शक्तिस्थलों कांगड़ा, ज्वालाजी, चामुंडा, बैजनाथ आदि सहित मुख्य पर्यटन स्थलों में धार्मिक पर्यटकों को सुविधा प्रदान करना बोर्ड का प्रयास है। स्थानीय टैक्सी ऑपरेटरों सहित गैर सरकारी संस्थाओं को सहयोग भी अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि रेलवे भाप इंजन को ज्वालाजी तक बढ़ाने की संभावनाएं देख रहा है। इसके लिए यदि कोई टूरिस्ट सर्कल बनता है, तो इसे शीघ्र चालू कर दिया जाएगा।</p>

<p>सुपर फास्ट ट्रेन के ट्रायल को लेकर बोर्ड के पास कोई भी रिपोर्ट अब तक नहीं पहुंची है। अग्रवाल ने कहा कि पठानकोट से जोगिंद्रनगर रूट पर अनधिकृत रेलवे क्रॉसिंग हटाकर ट्रेन की रफ्तार बढ़ाई जानी है। इसके लिए ओवर हैड ब्रिज बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार आगे आकर इसकी औपचारिकताएं पूरी करे। औपचारिक्ताएं पूरी होते ही रेलवे बोर्ड इस पर काम शुरू करेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

4 mins ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

45 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

18 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

19 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago