Categories: हिमाचल

डीजी जेल सोमेश गोयल को मिली बड़ी राहत, विजिलेंस ने दी क्लीन चिट

बहुचर्चित पुलिस जूता घोटाले में पूर्व डीजीपी एवं वर्तमान डीजी जेल सोमेश गोयल को विजिलेंस की क्लीन चिट मिल गई है। महानिदेशक पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार ने जरूरी विजिलेंस क्लीयरेंस रिपोर्ट केंद्र को भेज दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि गोयल के खिलाफ हिमाचल में किसी भी तरह के मामले में संलिप्तता नहीं है।

न ही उनके खिलाफ किसी तरह का अभियोग पंजीकृत है।

खास बात यह है कि जूता घोटाले की विजिलेंस जांच में अक्सर नाम उछलने के बावजूद विजिलेंस ब्यूरो ने ही उन्हें क्लीन चिट दी है। सूत्रों के अनुसार साल 2013 में दो कंपनियों के खिलाफ दर्ज हुए कथित जूता सप्लाई घोटाले की जांच में अब तक विजिलेंस के हाथ खाली हैं।

सोमेश गोयल पर आरोप था कि हिमाचल पुलिस के लिए जूता खरीद के दौरान घपला हुआ। काफी समय तक गोयल को पूर्व वीरभद्र सरकार के दौरान भी इसी मामले में फंसा बताकर पहले पदोन्नति और बाद में डीजीपी न बनाने का आधार बनाया गया था।

लेकिन वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में ही उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल गई और सरकार ने उनकी पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नति कर दी। विजिलेंस की क्लीयरेंस मिलने के बाद अब गोयल की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

Samachar First

Recent Posts

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

52 mins ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

1 hour ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की टीम करेगी पराशर की भूमि का मंथन

मंडी: विश्‍व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…

11 hours ago

बिलासपुर में क्रूज के बाद शिकारा भी उतरा, पर्यटकों के लिए अनोखा अनुभव

Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…

11 hours ago

सीपीएस संजय अवस्थी की नसीहत पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- मेरी जवाबदेही सिर्फ हाईकमान और सीएम को

Shimla: स्‍ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…

11 hours ago