Follow Us:

विकास ठाकुर को आज मिलेगा अर्जुन अवार्ड, 2 दिसंबर को होगी शादी

जसबीर कुमार |

हमीरपुर: अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टर हमीरपुर के टौणी देवी निवासी विकास ठाकुर को आज राष्ट्रपति भवन में शाम 4 बजे बेहद गरिमामई उपस्थिति में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अर्जुन अवार्ड से सम्मानित करेंगी। हर हिमाचली व देशवासी के लिए यह गौरवमई क्षण होंगे। इसके साथ ही अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद 2 दिसंबर को विकास नई जिंदगी की शुरुआत भी करने जा रहे हैं और डाक्टर प्रीति के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे| 5 दिसंबर को वह अपने पैतृक गांव में शादी की अन्य रस्मों को पूरा करेंगे तथा प्रीतिभोज भी देंगे।

लुधियाना से लेकर दिल्ली और गांव पटनोण तक जश्न का माहौल शुरू हो गया है। वहीं लोगों ने विकास व उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की विकास आगे भी इसी तरह गांव, जिला, देश व प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।