Follow Us:

विक्रमादित्य सिंह ने मोदी सरकार के ‘विश्व गुरु’ दावे पर उठाए सवाल

India Deportation from US:  अमेरिकी डिपोर्टेशन प्रक्रिया को अमानवीय करार देते हुए हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।  कहा कि भारतीयों को हथकड़ी और बेड़ियां लगाकर भेजना गलत है। यह एक गंभीर मुद्दा है, जो न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती बन गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई आव्रजन नीतियों के तहत इन भारतीयों को वापस भेजा गया। हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया के दौरान इन प्रवासियों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हथकड़ी और पैरों में बंधन लगाकर भेजने का तरीका मानवाधिकार का उल्लंघन है।

विक्रमादित्य ने भारत के ‘विश्व गुरु’ होने के दावे पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस घटना ने उस दावे को चुनौती दी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अपने नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए अपनी आव्रजन नीतियों पर फिर से विचार करना होगा।

“हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे नागरिकों के साथ विदेशों में मानवीय तरीके से व्यवहार किया जाए, और इस मुद्दे पर पुनः विचार किया जाना चाहिए।”विक्रमादित्य सिंह, कैबिनेट मंत्री, हिमाचल प्रदेश