हिमाचल

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। लोकसभा की चारों सीटों पर खड़े राजनीतिक दलों के प्रत्याशी करोड़ों की चल और अचल संपत्ति के मालिक है।

देश की सबसे हॉट सीट बनी हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत और विक्रमादित्य सिंह दौलत के मामले में भी एक-दूसरे को टक्कर देते हैं। बात करें हिमाचल के लोकसभा के सबसे अमीर कैंडिडेट की तो मंडी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह 96 करोड़ की चल-अचल संपत्ति के मालिक है, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी बीजेपी की लोकसभा कैंडिडेट कंगना रणौत दूसरे नंबर पर है। कंगना के पास कुल 91.50 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं।
इन दोनों उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मंडी का मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

इसके बाद तीसरे नंबर पर कांगड़ा-चंबा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा का नाम आता है।
आनंद शर्मा के पास 16 करोड़ 68 लाख की कुल संपत्ति है। इसके बाद चौथा नाम हमीरपुर के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा का नाम आता है। सतपाल रायजादा के पास 15 करोड़ 35 लाख की कुल संपत्ति है।

दिलचस्प बात यह है कि इनकी पत्नी और इनके बच्चों के पास उनसे भी ज्यादा की चल अचल संपत्ति है। पांचवा नंबर पर हमीरपुर के बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर का नाम आता है। अनुराग ठाकुर के पास 12 करोड़ 26 लाख की कुल चल अचल संपत्ति है। छठे नंबर पर विनोद सुल्तानपुरी का नाम आता है। विनोद सुल्तानपुरी के पास 9 करोड़ 22 लाख की कुल चल अचल संपत्ति है।

सातवें नंबर पर कांगड़ा-चंबा सीट के बीजेपी प्रत्याशी राजीव भारद्वाज का नाम आता है। राजीव भारद्वाज के पास 5 करोड़ 77 लाख की कुल चल अचल संपत्ति है। वहीं अंतिम नाम आठवे नंबर पर शिमला सीट के बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप का नाम आता है। सुरेश कश्यप की कुल संपत्ति 4 करोड़ 25 लाख की है।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago