हिमाचल

विक्रमादित्य का राकेश पठानिया पर पलटवार, ‘खलटी में रहकर बयानबाजी करें बेलगाम मंत्री’

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की जुबानी जंग में अब कांग्रेस और भाजपा के नेता भी उतर आए हैं। जयराम सरकार के मंत्री राकेश पठानिया द्वारा जहां पत्रकार वार्ता कर मुकेश अग्निहोत्री को भाषा का सही प्रयोग करने की नसीहत दी तो आज कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पठानिया को खलटी में रहने को कहा है।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह बीजेपी के बेलगाम मंत्री को उन्हें भाषा की मर्यादा बताने की जरूरत नहीं हैं। क्यूंकि वह स्वयं जिस तरह भाषा का इस्तेमाल करतें हैं उसे जनता जानती हैं। पूर्व सांसद स्व रामस्वरूप को कांग्रेस का बाप जैसे शब्दों का इस्तेमाल उन्होंने किया हैं। नेता विपक्ष ने कुछ भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया। कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देगी। राकेश पठानिया निक्का की सक्रियता से बोखला गए हैं।

विक्रमादित्य ने पठानिया को बेलगाम बताते हुए कहा कि राजनीती को निक्का ही मुकाएंगे और उनके हर सवाल का जवाब भी देंगें। मुख्यमंत्री अपने काम बताने के बजाए नेता विपक्ष के परिवार पर हमला कर रहे हैं। मुकेश अकेले नहीं हैं पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ ख़डी हैं। उपचुनावों में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी थी यही हाल आगामी विधानसभा चुनावों में भी होगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में कोई भी काम प्रदेश में नहीं हुआ हैं। बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों से जनता त्रस्त हैं। जनता का ध्यान हटाने के लिए सीएम और उनके मंत्री ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस इसे बर्दास्त नहीं करेगी।

Balkrishan Singh

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

15 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

15 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

16 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

16 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

16 hours ago