Follow Us:

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ABVP-SFI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, कई छात्र घायल

|

  • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में ABVP और SFI कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, 5-7 छात्र घायल।
  • एडम ब्लॉक के पास ढाबे पर ब्रेकफास्ट के दौरान शुरू हुई बहस खूनी संघर्ष में बदली।
  • घटना के बाद विश्वविद्यालय में तनावपूर्ण माहौल, पुलिस तैनात।

Student clash at Himachal University: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार सुबह एबीवीपी और एसएफआई के छात्र गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना एडम ब्लॉक के समीप बने एक ढाबे के पास हुई, जहां नाश्ता कर रहे छात्रों के बीच किसी मुद्दे पर बहस शुरू हुई और जल्द ही यह खूनी संघर्ष में बदल गई। झड़प में एसएफआई के 5 से 7 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब एसएफआई के कार्यकर्ता ढाबे पर नाश्ता कर रहे थे, तभी एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे। किसी बात पर दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसा में बदल गई। इस संघर्ष में छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। छात्रों में भय का माहौल है, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे विश्वविद्यालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।