Follow Us:

हिमाचल और नगरोटा बगवां के विकास में श्री जी.एस. बाली के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता:विप्लव ठाकुर

जी.एस. बाली की जनसेवा और विकास की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं आरएस बाली : विप्लव ठाकुर

नगरोटा बगवां के विकास में जी.एस. बाली का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा

जनसेवा की परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं आरएस बाली : विप्लव ठाकुर


नगरोटा बगवां।  जी.एस. बाली बाल मेले के तीसरे दिन आयोजित  कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विप्लव ठाकुर ने कहा कि विकास पुरुष स्वर्गीय जी.एस. बाली का जीवन जनसेवा, विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि जी.एस. बाली ने जिस सेवा और विकास की परंपरा की नींव रखी थी, उसे आज आरएस बाली पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। यही पूरे क्षेत्र और कांग्रेस परिवार के लिए गर्व का विषय है।

जी.एस. बाली बाल मेले में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विप्लव ठाकुर ने मुख्य अतिथि रजनी पाटिल सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने स्वर्गीय जी.एस. बाली को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं।

नगरोटा को नई पहचान दिलाने में जी.एस. बाली की रही अहम भूमिका

विप्लव ठाकुर ने कहा कि नगरोटा बगवां को प्रदेश के विकास के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में जी.एस. बाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, खेल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिनका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जी.एस. बाली की सोच केवल विकास परियोजनाओं तक सीमित नहीं थी, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।

आरएस बाली निभा रहे हैं जनसेवा का संकल्प

उन्होंने कहा कि आरएस बाली अपने पिता के दिखाए मार्ग पर चलते हुए जनसेवा और विकास के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। जी.एस. बाली बाल मेले के माध्यम से आयोजित नि:शुल्क मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर, नेत्र उपचार और अन्य समाजसेवी गतिविधियां इस बात का प्रमाण हैं कि सेवा की यह परंपरा पहले से अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है।

विप्लव ठाकुर ने कहा कि किसी महान व्यक्ति को सच्ची श्रद्धांजलि केवल शब्दों से नहीं, बल्कि उनके विचारों और अधूरे सपनों को आगे बढ़ाकर दी जाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आरएस बाली इसी समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास और लोगों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।