Categories: हिमाचल

किसानों के लिए चलाई गई सभी स्कीमों की जानकारी के लिए कार्यालयों में लगाए जाएंगे डिस्पले बोर्डः वीरेंद्र कंवर

कृषि विभाग में चल रही सभी योजनाओं और कार्यां को लेकर वीरवार को सचिवालय में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान कृषि मंत्री ने प्रधान सचिव कृषि ओंकार शर्मा समेत कृषि अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से किसानों के हितों के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वीरेंद्र कंवर ने अधिकारियों को कृषि विभाग से संबंद्ध दूसरे विभागों पशुपालन, मछली पालन, पंचायती राज, उद्यान विभाग और जल शक्ति विभाग के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा ताकि किसानों को इन सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी मिल सके। कृषि विज्ञान केंद्रों में प्राकृतिक खेती के मॉडल खड़े कर किसानों के भम्रण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भी कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही 30 से अधिक योजनाओं का लाभ किसानों को मिले, इसके लिए जागरूकता फैलाने के लिए कृषि विभाग अपने सभी कार्यालयों में सरकारी योजनाओं को डिस्पले बोर्ड में दर्शाएगा। इन योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए विभाग एक डायनामिक वेबसाइट तैयार करेगा ताकि किसानों तक सभी योजनाओं की जानकारी के साथ उनका लाभ पाने को लेकर आसानी हो सके।

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी सरकार

कृषि मंत्री ने जायका और प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देगी। इसके लिए अब तकनीक का सहारा लेते हुए प्रदेश के किसानों को भारतीय नस्ल की गाय मुहैया करवाने के लिए आईवीएफ तकनीक और भारतीय नस्ल के सांड का सीमन उपलब्ध करवाया जाएगा। ताकि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को बाहरी राज्यों से देसी नस्ल की गायों की खरीद न करनी पड़े।

इसके अलावा कृषि विभाग की खाली जमीनों पर पशुओं के लिए उत्तम चारा तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर काम करने के लिए कहा। ताकि प्रदेश में चारे की जरूरत को पूरा किया जा सके और बाहरी राज्यों से आयात होने वाले चारे में कमी लाई जा सके। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को खाद के वितरण सिस्टम में सुधार लाने के लिए भी निर्देश दिए।

कृषि मंत्री ने कृषि विभाग में सभी क्रियाशिल पदों को जल्द ही भरने का आश्वासन दिया और इस मामले को जल्द ही कैबिनेट में लाने की बात कही। समीक्षा बैठक के दौरान कृषि विभाग निदेशक डॉ राकेश कौंडल और संयुक्त निदेशक की ओर से विभाग में चल रही योजनाओं और कार्यां को लेकर प्रेजेंटेशन दी गई। इसके अलावा प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के कार्यकारी निदेशक प्रो राजेश्वर चंदेल ने प्राकृतिक खेती विधि के विस्तार और इसकी भविष्य की योजनाओं के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया।

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

5 hours ago