Categories: हिमाचल

एचपी शिवा परियोजना के तहत ऊना में 150 हैक्टेयर में रोपे जाएंगे फलदार पौधेः वीरेंद्र कंवर

जिला ऊना में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य और पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बौल में आयोजित एक जागरूकता शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा की एचपी शिवा परियोजना के तहत 150 हैक्टेयर भूमि पर फलदार पौधे रोपे जाएंगे।

एचपी शिवा परियोजना का उद्देश्य फलदार पौधों की आधुनिक तथा वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ किया जा सके। जंगली जानवरों तथा बंदरों की समस्या के चलते खेती-बाड़ी छोड़ रहे किसानों को दोबारा बागवानी से जोड़ने के लिए परियोजना के माध्यम से सोलर मिश्रित बाड़ लगाने का भी प्रावधान है।

कृषि मंत्री ने कहा कि एशियन विकास बैंक की मदद से परियोजना के प्रथम चरण में 1688 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को फैंसिंग से लेकर पौधे लगाने को गड्ढे करने, खाद, पौधे उपलब्ध करवाने और ड्रिप सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए शत-प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से प्रदान किया जाता है।

प्रथम चरण में जिला का बंगाणा ब्लॉक भी शामिल किया गया है। शिविर में उप निदेशक बागवानी विभाग डॉ. सुभाष चंद और विषय वाद विशेषज्ञ डॉ. केके भारद्वाज ने किसानों को परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

8 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

38 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

1 hour ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago