Categories: हिमाचल

स्वामी विवेकानंद पर प्रदेशभर में भाषण प्रतियोगिता करवाएगा विवेकानंद ट्रस्ट और विद्यार्थी परिषद : शांता कुमार

<p>विवेकानंद मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट पालमपुर और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संयुक्त रूप से प्रदेश भर के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और कॉलेज के छात्रों में स्वामी विवेकानंद के विचार को पंहुचाने के उद्देश्य से एक भाषण प्रतियोगिता करवाएंगे। इस बारे में जानकरी देते हुए विवेकानंद मेडिकल रिसर्च ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि 15 नवम्वर से 12 जनवरी 2020 तक आयोजित होने वाले इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के तीन हजार से ज्यादा शिक्षण संस्थानों के छात्र भाग लेंगे।</p>

<p>शिक्षण संस्थान को सर्वप्रथम अपने स्तर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित सात विषयों पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी और प्रथम आने वाले छात्र को संगठनात्मक उप-केंद्रों पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेना होगा। जिला स्तर की भाषण प्रतियोगिता 18 संगठनात्मक उप- केंद्रों में आयोजित की जाएगी। द्वितीय स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता 11 जनवरी को कायाकल्प पालमपुर में होगी। जबकि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर एक विशेष कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा।</p>

<p>राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को इकावन हजार, द्वितीय को इकतीस हजार व् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को इक्कीस हजार रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। जबकि उप केंद्र स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को ग्यारह हजार, द्वितीय को इकहत्तर सौ व् तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को इकावन सौ रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रान्त अध्यक्ष एवं प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक डाक्टर प्रदीप कुमार ने इस अवसर पर जानकारी दी कि प्रत्येक उप-केंद्र में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक-एक समन्वयक को इस प्रतियोगिता को सम्पूर्ण करवाने का दायित्व सौंपा गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

4 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

4 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

4 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

8 hours ago