हिमाचल

हिमाचल में 55 लाख 92 हजार 828 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 18-19 आयु वर्ग के 1.93 लाख मतदाता

शिमला:  प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए 25 अक्तूबर, 2022 तक की गणना के अनुसार राज्य में अब कुल 5592828 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता, 5525247 आम मतदाता तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में इन चुनावों में महिला मतदाताओं के मुकाबले पुरूष मतदाताओं की संख्या अधिक है जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2854945 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 2737845 हैं। कुल 5592828 मतदाताओं में से 2737845 महिलाएं, 2854945 पुरुष और 38 थर्ड जेंडर हैं।

उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक लगातार अपडेशन अवधि के दौरान, 23034 मतदाता जोड़े गए और 4157 मतदाताओं को फार्म-8 के माध्यम से ई-रोल में अपडेट किया गया है। राज्य में प्रति मतदान केंद्रों पर औसत मतदाता 701 है।

श्री गर्ग ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निरंतर प्रयासों के कारण, चुनावी प्रक्रिया को और अधिक सुलभ और समावेशी बनाने के लिए फोटो मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 500 नए दिव्यांगजन मतदाताओं को जोड़ा गया है। अब राज्य में उनकी संख्या 56501 हो गई है। इसके अलावा 18-19 साल के बीच 1.93 लाख मतदाता जोड़े गए हैं।

Kritika

Recent Posts

‘सरकार की देनदारियों के चलते अस्पतालों में नहीं मिल पा रहा आयुष्मान और हिमकेयर योजना का लाभ’

भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने भाजपा द्वारा…

12 hours ago

लाहौल स्पीति में 624बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता घर से कर रहें मतदान

केलांग: लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत लाहौल स्पीति (21) जनजातीय विधानसभा क्षेत्र…

12 hours ago

विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी में भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी

आज विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में स्पंदन 3…

12 hours ago

बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री

बड़सर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बड़सर के बिके हुए पूर्व विधायक…

12 hours ago

ज्वालामुखी में हंस फाउंडेशन का स्वास्थ्य शिविर

ज्वालामुखी मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट 2 ने 19…

12 hours ago

शिमला पहुंचे AICC प्रवक्ता आलोक शर्मा ने 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का किया दावा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता आलोक शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता के…

12 hours ago