Categories: हिमाचल

गंगा की तर्ज पर सीएम ने उतारी ब्यास नदी की आरती, काशी से बुलाए गए थे पंडित

मंडी में पहली बार आयोजित किए जा रहे छोटी काशी महोत्सव में व्यास नदी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। जिला प्रशासन ने पंचवक्त्र मंदिर के पास व्यास नदी के तट पर व्यास आरती का प्रबंध किया था। यहां सीएम जयराम ठाकुर ने विधिवत पूजा अर्चना कर व्यास नदी की आरती उतारी।

व्यास आरती करने के लिए जिला प्रशासन ने काशी से गंगा आरती करने वाले पंडितों को बुलाया था। इन पंडितों ने गंगा की तर्ज पर पूरे विधि विधान के साथ व्यास नदी की आरती उतारी। इस अलौकिक दृश्य को देखने के लिए मंडी जिला के लोग विशेष रूप से यहां आए हुए थे। लोगों ने व्यास आरती में भाग लिया और उसके बाद नदी में दीप दान भी किया।

इस दौरान हजारों की संख्या में मिट्टी से बने दिए व्यास नदी में प्रवाहित किए गए। हालांकि हर महीने एकादश रूद्र मंदिर के पास व्यास आरती की जाती है, लेकिन इस बार बड़े स्तर पर आरती का आयोजन था।

वीडियो

व्यास आरती के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि छोटी काशी उत्सव के साथ व्यास आरती को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अभी यह शुरूआत है। भविष्य में इसे और भी बड़े और बेहतर ढंग से आयोजित किया जाएगा। जिससे यह शहर का मुख्य आकर्षण बन सके।

जयराम ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार व्यास नदी के तट पर घाटों का निर्माण करवाने की योजना बना रही है। सीएम ने बताया कि नदी के तट पर निर्माण कार्य करवाना आसान काम नहीं है, जिसके चलते उचित स्थान की तलाश की जा रही है। उचित स्थान मिलने पर सुंदर घाट का निर्माण किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Politics: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू: जयराम

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…

4 mins ago

संघ ने उजागर की मेडिकल कॉलेज नाहन की अव्यवस्थाएं, सरकार से सुधार की मांग

नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…

9 mins ago

Hamirpur News: मॉडल प्रदर्शनी में कन्या स्कूल हमीरपुर अव्वल, नरेली ने प्रश्नोत्तरी में मारी बाजी

Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…

13 mins ago

देहरा के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा: कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur public grievances: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम…

18 mins ago

द्रमण में बनेगा मार्केट यार्ड

Market yard in Dramman: मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि द्रमण…

22 mins ago

राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना से हिमाचल के किसानों को बड़ा लाभ: बाली

Rajiv Gandhi Natural Farming Start-Up Scheme: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता…

36 mins ago