Follow Us:

इंतजार खत्म: हिमाचल पुलिस विभाग में निकली 1334 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

|

पुलिस में भर्ती होने का सपना संजोये बैठे युवक युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। क्योंकि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस में 1334 पद पुलिस भर्ती के निकाले हैं। इनमें 932 भर्तियां पुरुषों की होंगी जबकि 311 पद महिलाओँ के भरे जाएंगे। इसके साथ ही 91 पद चालक के भरें जाएंगे जिसके लिए पुरुष उम्मीदवार ही योग्य होंगे। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना कि मुताबिक भर्ती होने के इच्छुक युवक और युवतियां 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भर्ती के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास रखी गई है। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल रहेगी जबकि SC/ST/OBC के लिए आयु सीमा 18 से 27 साल निर्धारित की गई है।