Follow Us:

प्रदेश में कुछ दिन और सताएगा मौसम, ओलावृष्टि औऱ बारिश को लेकर चेतावनी जारी

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में बीते कुछ दिनों से खराब मौसम के चलते जहां प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी औऱ मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते प्रदेश में तापमान में चार से पांच डिग्री गिरावट हुई थी। अब प्रदेश में दो दिनों से खिल रही धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन आज से पश्चमी विक्षोभ के चलते एक दो क्षेत्रों में बारिश औऱ बर्फबारी हो सकती है।

इस अवसर पर मनमोहन सिंह निर्देशक मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि 18 मार्च से फिर से एक हल्की पश्चमी विक्षोभ सक्रिय होता नज़र आ रहा है। जिसके चलते प्रदेश के एक दो स्थानों पर बारिश , तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह 21 मार्च को पश्चमी विक्षोभ का असर बड़ सकता है और प्रदेश के मैदानी क्षेयरों में बारिश , तेज हवाएं , अंधी , ओलावृष्टि होने की सम्भावना बड़ जाएगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।