Categories: हिमाचल

खतरे से खाली नहीं ब्यास के किनारे जाना, कभी भी खुल सकते हैं पंडोह डैम के गेट

<p>मंडी के पंडोह डैम से सोमवार को किसी भी पानी छोड़ा जा सकता है। भीषण गर्मी के चलते बर्फ पिघलने से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिससे पंडोह डैम का पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया है। ऐसे में डैम प्रबंधन को पानी छोड़ना पड़ रहा है।</p>

<p>बता दें कि पंडोह डैम से पहले बने लारजी डैम पर भी यही आलम है और जलस्तर बढ़ने के कारण डैम प्रबंधन ने पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। अगर लारजी डैम से पानी छोड़ा जाता है, तो इसका सारा दबाव पंडोह डैम पर ही पड़ेगा। ऐसे में पंडोह डैम प्रबंधन ने ऐहतिआत के तौर पर अपने सायरन व्हीकल को नदी किनारे दौड़ाना शुरू कर दिया है। यह व्हीकल लोगों को ब्यास नदी के किनारे न जाने की चेतावनी दे रहा है।</p>

<p>दरअसल, गर्मी का प्रकोप बढ़ने के बाद ब्यास नदी में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में पंडोह व लारजी डैम के जलस्तर में वृद्धि हो रही है और इसे ध्यान में रखते हुए लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए इन दिनों युवा नदी में नहा रहे होते हैं और ऐसे में एकाएक पानी छोड़ने पर हादसे का डर रहता है, लेकिन प्रबंधन की ओर से अलर्ट किया जा रहा है।</p>

<p>बीबीएमबी के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता राजेश हांडा ने बताया कि गर्मी के चलते बर्फ पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है, जिस वजह से डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया है। ऐसे में आज डैम से पानी छोड़ने की पूरी संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मंडी व कांगड़ा जिला प्रशासन को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। राजेश हांडा ने लोगों से ब्यास नदी से दूर रहने की अपील की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 mins ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

35 mins ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

58 mins ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

1 hour ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

2 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

2 hours ago