Follow Us:

स्वतंत्रता दिवस के सादे समारोह में जलशक्ति मंत्री फहराएंगे ऐतिहासिक रिज मैदान पर तिरंगा

पी.चंद, शिमला |

कोरोना संक्रमण के कारण इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम काफी सादगी भरा होगा। कुल्लु में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा जबकि शिमला में जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा जिसमें जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर झंडा फहराएंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कुछ ही देर के बाद समाप्त हो जाएगा। इस दौरान न ही जिले के सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होंगे और न ही स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी। शिमला में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पुलिस और होम गार्ड की चार टुकड़ियां भाग लेंगी। आज फाइनल रिहर्सल का आयोजन रिज मैदान पर किया गया।

 

जिला उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि कोरोना के चलते स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सूक्ष्म होगा। इसमे केवल चार टुकड़ियां ही भाग लेंगी। जिसमें दो पुलिस और दो होमगार्ड जवानों की टुकड़ियां शामिल होगी। इस दौरान सभी के मुहं पर मास्क लगे होंगे और उचित दूरी रखी जायेगी।

लोगों से भी आग्रह किया गया कि वे भी सोशल डिस्टनसिंग का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को देखें।इस दौरान जिला उपायुक्त अमित कश्यप ने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद और नमन भी किया।