हिमाचल

लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़ते तापमान से राहत मिलने के आसार

प्रदेश में राजनीतिक गर्मी के साथ सूर्यदेव की तपिश भी अपने चर्म पर पहुंच गई है। इस सीजन में गर्मी ने गत 10 वर्षोँ के रिकॉर्ड तोड़े हैं।इस बढ़ती गर्मी से जहाँ अब फसलों को नुकसान हो रहा है वहीं लोग भी बेहाल हैं। गत 24 घण्टों में शिमला सहित कुछ क्षेत्रों में वर्षा से तापमान में हल्की गिरावट आई है वहीं लोकतंत्र के महापर्व पर इस गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है।हालांकि मैदानी क्षेत्रों को अभी इस गर्मी से निजात के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि शिमला में वर्षा से तापमान में गिरावट आई है तापमान लुढ़कर 28.8डिग्री तक पहुंच गया है।प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा से1से2डिग्री की गिरावट दर्ज की गई । प्रदेश के 6 जिलों में बारिश से मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मैदानी क्षेत्रों ऊना ,हमीरपुर,बिलासपुर,मंडी ,सिरमौर और सोलन में अगले 48 घण्टों के लिए हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है बाकी प्रदेश में मौसम ठीक रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान नहीं बढ़ेंगे। अगले तीन दिनों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में रुक रुक कर वर्षा होने की संभावना है वहीं मैदानी क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर नही होगा।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

20 hours ago