हिमाचल

हिमाचल में करवट बदलेगा मौसम, कई हिस्सों में बारिश बर्फबारी की आशंका

हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में 12 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते जिला चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू,मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ हिस्सो में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली हुई है।लेकिन ठंडी हवाओं से मौसम काफी सर्द हो गया है और तापमान में भी काफी गिरावट आई है। वही मौसम विभाग ने ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका जताई है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 12 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल प्रदेश में सक्रिय हो रहा है जिसका असर जिला चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू,मंडी और शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कुछ भागों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक मौसम पूरी तरह से साफ बना रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ बना रहा है। प्रदेश में अभी न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य चले हुए हैं। न्यूनतम तापमान सुमदो में -5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वही मनाली और कल्पा के तापमान भी माइनस में चले हुए हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago