Categories: हिमाचल

हिमाचल में मौसम फिर दिखाएगा कड़े तेवर, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

<p>हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से अपने कड़े तेवर दिखाने आना वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 14 और 15 फरवरी को भारी हिमपात की चेतावनी जारी की है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया है कि पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में एक बार फिर से बर्फबारी के दौर शुरू होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है। 13 फरवरी से प्रदेश में विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो जायेगा।</p>

<p>मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 14 और 15 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है जिस वजह से प्रदेश में आने वाले दिनों ठंड का प्रकोप भी झेलना पड़ सकता है।</p>

<p>मनमोहन सिंह ने बताया कि शिमला में फरवरी माह में 2007 के बाद बीती 7 फरवरी को सबसे ज्यादा पर बर्फबारी हुई है। मनमोहन सिंह ने बताया कि 1990 में शिमला में सबसे ज्यादा 151 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई थी लेकिन इस साल फरवरी में काफी अच्छी बर्फबारी हो रही है और आने दिनों में भी बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है जिसे देख कर लग रहा है कि 1990 का रिकॉर्ड भी इस बार टूट सकता है ।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

19 mins ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

23 mins ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

26 mins ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

31 mins ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

39 mins ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

16 hours ago