Follow Us:

मौसम अलर्ट: प्रदेश में 4 फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

पी. चंद, शिमला |

मौसम विभाग ने प्रदेश में एक बार फिर से बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने के चलते प्रदेश में  4 से 7 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। हालांकि 2-3 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा। प्रदेश के कई इलाकों में आज भी बर्फबारी होगी।

हिमाचल में बीती रात से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी होने से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वीरवार रात से शिमला के कुफरी , लाहौल-स्पीति, कुल्लू ,किनौर ,चंबा और मंडी जिला के कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में भी बर्फ के हल्के फाहे गिरे हैं। बर्फबारी के चलते ऊपरी शिमला रोहडू और चौपाल में सड़के यातायात के लिए बंद हो गयी है। इसके अतिरिक्त ताज़ा हिमपात से प्रदेश की सैकड़ों सड़को सहित दो नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर-किन्नौर और आनी-जलोड़ी-कुल्लू बंद हो गए हैं।

चंबा के भरमौर में बीती रात सबसे जयादा 2 फूट ताज़ा बर्फ़बारी हुई है। शिमला के कुफरी में भी 10 इंच ताज़ा हिमपात हुआ है। जिससे प्रदेश में तापमान में गिरावट आई है और लोग ठण्ड की चपेट में आ गए है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने 4 फरवरी को प्रदेश में एक बार फिर से पश्चिम विक्षोभ के सक्रीय होने से बर्फ़बारी की सम्भावना जताई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 4 से 7 फरवरी तक बर्फ़बारी की चेतावनी मौसम केंद्र ने जारी की है।