<p>पिछले कुछ दिनों से तपती गर्मी झेल रहे प्रदेश में सोमवार शाम को जमकर बादल बरसे। झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया, जिसके बाद गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। तीन दिन से हवा में बना धूल का गुबार भी बारिश के बाद खत्म हो गया। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी बारिश होने से गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(3065).jpeg” style=”height:340px; width:650px” /></p>
<p>वहीं, हमीरपुर जिला में पारा 43 डिग्री को पार कर गया था। जिससे आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। वहीं, पानी की समस्या से भी जूझ रहे कई गावों को भी राहत मिली है। अच्छी बारिश न होने पर पहले मक्की की फसल की बिजाई भी देरी हो गई थी, पर आज बादल तेज़ बरसे जिससे किसानों को फसल बीजने में लिए अच्छी है। ऐसे में बारिश रबी की फसल के लिए वरदान साबित हुई है।</p>
<p>इससे पहले हमीरपुर में गर्मी का प्रकोप दिल्ली की गर्मी के आस-पास ही पहुंच गया था। लोगों का धूप में घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। वहीं, बाजार भी धूप में सूना पड़ जाता था पर आज हुई बारिश के बाद लोग बाज़ारों में दिखे।</p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…